BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 7:18 pm
NEWS : हिन्दुस्तान जिंक ने 5 जिलों की 265 खुशी आंगनबाड़ियों में किया बाल मेले का आयोजन, 6 हजार से अधिक बच्चों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित खुशी परियोजना के तहत 265 आंगनवाड़ी केंद्रों में बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर 7 दिनों तक  चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, अजमेर और उदयपुर के 6022 बच्चों और उनके अभिभावकों ने प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में सहभागिता की।
समारोह में बाल मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें नृत्य, कविता पाठ और फैंसी ड्रेस जैसी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने सभी गतिविधियों में बड़े उत्साह और आनंद के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न आयु समूहों के बीच एथलेटिक भावना को बढ़ाने के लिए हिट द पिरामिड, जलेबी रेस, लेमन रेस जैसे प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

खुशी आंगनवाड़ी कार्यक्रम का उद्देश्य 3,145 आंगनवाड़ी केंद्रों में एकीकृत बाल विकास सेवा आईसीडीएस विभाग के सहयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास को मजबूत करना है। हिन्दुस्तान जिंक एस एंड पी ग्लोबल प्लैट्स मेटल अवार्ड 2022 में कार्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व हेतु पुरस्कृत एकमात्र भारतीय कंपनी है। खुशी परियोजना से प्रदेश के 5 जिलों के 2400 गाँवों में 1,60,000 से अधिक बच्चें लाभान्वित हो रहे है। यह परियोजना स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, पूर्वस्कूली शिक्षा प्रदान करने और सामुदायिक जुड़ाव पर सक्रिय रूप से कार्यरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE