BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 11:38 am
BIG NEWS : जिले का गांव बानीखेड़ा और गौरनी कार्यक्रम, जब मेहमानों के लिए बन रहा था खाना तभी अचानक हुआ बड़ा हादसा, फिर मौके पर मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। जिले के दालौदा थाना क्षेत्र के बानीखेड़ा गांव में गौरनी के कार्यक्रम में खाना बनाने के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। हादसे में 25 से अधिक लोग झुलस गए। घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे की है। घायलों में 2 पुलिसकर्मी सहित महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दलौदा थाना क्षेत्र में बानीखेड़ी गांव में कन्हैया पिता परदा के यहां गौरनी का आयोजन था। मेहमानों के लिए दाल बाटी बनाई जा रही थी। दाल बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी जिसकी वजह से वहां आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सूचना दी।

जानकारी के मूताबिक पहली बार में आग पर काबू पा लिया गया था। लोगो ने गैस सिलेंडर को पानी के ड्रम में डाल दिया था। लेकिन उसमें से गैस लीक हो रही थी, इस पर किसी का ध्यान नही गया। कुछ देर बाद ही पास जल रहे अंगारों से सिलेंडर ने एक बार फिर से आग पकड़ ली। जिसकी चपेट में दो पुलिसकर्मीयों सहित करीब 25 लोग आ गए और वह बुरी तरह झुलस गए। इनमें कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया है जबकि 22 घायलों को स्थानीय गीतांजलि निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना में गीताबाई, कारू सिंह, कन्हैयालाल, प्रकाश, ओमप्रकाश, नवनीत उपाध्याय आरक्षक, संदीप आरक्षक दलौदा थाना, केसरबाई, विजय, रमेश, करन सिंह, मुकेश, धर्मपाल, राजू, बसंतीलाल, लच्छी बाई, प्रेमलता, मुन्नीबाई आग से झुलस गए जिनका इलाज चल रहा है। 

वहीं तहसीलदार राश्मि श्रीवास्तव ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गैस सिलंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मौजूद लोगों ने पहले तो आग पर काबू पा लिया था लेकिन गैस लीकेज बंद नहीं हुआ और दोबारा आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE