नीमच। ग्राम हिंगोरिया की बेटी सोनू भारती नागदा पुत्री गोविंद नारायण नागदा एवं एडवोकेट शैलेंद्र कुमार नागदा की भानेज का चयन सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में हुआ है। जिसका प्रसारण 23 एवं 24 नवंबर रात्रि 9 बजे होगा।
वर्तमान में सोनू भारती नागदा चित्तौड़गढ़ स्थित ग्रामीण बैंक मे कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। सोनू के केबीसी में चयन से माता-पिता सहित पूरे परिवार में हर्ष की लहर है। नीमच की बेटी को पूरा शहर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।