BREAKING NEWS
पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 12:15 pm
KHABAR : नशा मुक्ति बैठक का आयोजन, गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों को दिलाई नशा न करने की शपथ, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुरा में नशा मुक्ति बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए चर्चा की गई। रात्रि बैठक का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन  द्वारा ग्रामीणों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया। 

आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति बैंस की अध्यक्षता मे नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 नवंबर 2022 सोमवार को  ग्राम जयसिंहपुरा में आयोजित रात्रि बैठक में जन अभियान परिषद के मेंटर्स व नशा मुक्त केंद्र नीमच के परामर्शदाता जीवन तिवारी द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक करते हुए बताया कि पिछले कुछ सालो से नशा लोगो को अपना आदी बना रहा है। लोग नशेड़ी बनकर अपना तथा अपनों का भविष्य बर्बाद करने को तुले हुए है। इसलिए हमें नशे से मुक्ति के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। आज की युवा गुटका, बीडी, सीक्रेट और शराब पीकर खुद को शाही जीवन देना का प्रयास करता है। पर नशे से जीवन में सुधार नहीं किया जा सकता है। नशा जीवन की बर्बादी का सबसे बड़ा माध्यम है। 

लोगो में शिक्षा का अभाव होने के कारण लोग अपनी भलाई को नहीं समझ पा रहे है। इसलिए इस समय हमें नशा मुक्ति योजना के माध्यम से सभी को नशे से होने वाले नुकसान से अवगत करवा कर नशा छुडवाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के बारे में विस्तार से गांव वालों को जनकारी दी एवं फाउंडेशन की सदस्य व सेक्टर प्रभारी रेखा जाटव द्वारा अंत में बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों को नशा मुक्त जागरूकता की शपथ दिलाई। 
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की सदस्य एवं सेक्टर प्रभारी रेखा जाटव, जनअभियान परिषद के मेंटर्स व नशा मुक्त केंद्र के परामर्शदाता जीवन तिवारी व स्थाई ग्रामीण जन उपस्थित थे।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE