BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 1:25 pm
BIG NEWS : कांग्रेस नेता और 21 वर्षीय बेटी, जब घर से निकली अभिलाषा सब्जी लेने तो कुछ देर बाद आया फोन, फिर घबराकर परिजन दौड़े थाने की तरफ, अब पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

जयपुर। जयपुर में कांग्रेस नेता और घुमन्तु बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत की बेटी के किडनैपिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वारदात के समय बेटी ने केसावत को फोन भी किया। कहा, कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं। पापा, जल्दी आ जाओ।

केसावत ने सोमवार देर रात प्रताप नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बेटी को अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है। उधर, सीएसटी और पुलिस टीमें​​​​ अभिलाषा केसावत 21 वर्ष की तलाश में जुट गई हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि अभिलाषा स्कूटी से सब्जी लेने के लिए एनआरआई सर्किल तक गई थी। वापस नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। जब कुछ पता नहीं लगा तो रात को थाने में मामला दर्ज कराया। इस बीच मंगलवार सुबह स्कूटी एयरपोर्ट रोड पर लावारिस खड़ी हुई मिली है।

प्रतापनगर सीआई भजन लाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

गोपाल केसावत ने पुलिस को बताया, अभिलाषा सोमवार शाम को 5.30 बजे घर से निकली थी। इसके बाद 6.05 पर उसने मुझे फोन कर कहा कि पापा, मेरे पीछे लड़के पड़ गए, तुरंत गाड़ी लेकर आओ। इस पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मैं तुरंत गाड़ी लेकर एनआरआई सर्किल के पास पहुंचा।

तब वहां पर न तो उनको बेटी मिली और न ही उसकी स्कूटी। बेटी को फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद अपने रिश्तेदारों व परिचितों के साथ मिलकर आसपास का पूरा इलाका छान मारा, लेकिन कहीं पर भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद देर रात प्रतापनगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।

वहीं परिजन भी अपने स्तर पर बेटी अभिलाषा की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान अभिलाषा के पिता को उसकी स्कूटी जिसको लेकर वह सब्जी लेने गई थी, उस स्कूटी को आज सुबह गोपाल ने ही एयरपोर्ट रोड पर लावारिस खड़ा हुआ ढूंढा है। फिलहाल पुलिस एनआरआई सर्किल के साथ-साथ जिस स्थान पर स्कूटी बरामद हुई है, वहां तक लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE