BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 3:41 pm
BIG NEWS : सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच और सीएम शिवराज का दखल, जब भोपाल में बनाया ये कठोर नियम..., फिर जैसे ही किया लागू तो उलझ गया समाधान, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के बंगला व बगीचा क्षेत्रों में निवासरत नागरिक अब भी नारकीय जीवन जी रहे हैं। बंगला-बगीचा समस्या का शत-प्रतिशत समाधान नहीं होने से नागरिकों को मकान निर्माण की अनुमतियां नहीं मिल रही है। अन्य योजनाओं का लाभ भी क्षेत्रवासी नहीं उठा पा रहे हैं। बैंक भी इन क्षेत्रों में निवासरत लोगों को ऋण मुहैया नहीं कराती है। ऐसी तमाम प्रकार की परेशानियों के बीच जीवन जी रहे नागरिकों को समस्या के शत-प्रतिशत समाधान की आस है। नागरिकों का कहना है कि सरकार को व्यवस्थापन बोर्ड के जटिल नियमों को सरल कर व लीज रेंट सहित अन्य करों को कम कर जनता को राहत देनी चाहिए। 
--
बंगला-बगीचा क्षेत्र में निवासरतों की परेशानी-
‘हर बंगलावासी चाहता है कि समस्या का समाधान हो, लेकिन व्यवस्थापन के जटिल नियमों के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। व्यवस्थापन बोर्ड द्वारा कई तरह के दस्तावेज मांगें जाते हैं। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को नागरिकों की समस्या से कोई सरोकार नही है।- मूर्तजा भाई, बंगलावासी
-
‘प्रदेश की भाजपा सरकार व मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2017 में समस्या का समाधान किया था। शुरूआत में समाधान होता दिखाई भी दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव निपटते ही व्यवस्थापन की प्रक्रिया थम सी गई। व्यवस्थापन बोर्ड तक वैसे भी गिनती के ही आवेदन पहुंचे हैं। - लोकेश डांगी, बंगलावासी

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE