BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 2:06 pm
BIG NEWS : मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन छतरी पहुंचे सिंधिया, नम आंखों से निभाई रस्में, राजमाता के अस्थि कलश नेपाल, प्रयागराज, उज्जैन भेजे जाएंगे, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया छतरी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने नम आंखों से रस्में निभाईं। उन्होंने राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अस्थियों का संचय किया। अगले 9 दिन तक अस्थि कलश को छतरी मैदान के माधव बाग में रखा गया है।


अस्थियों को अलग-अलग कलशों में नेपाल, उज्जैन और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ले जाकर विसर्जित किया जाएगा। 15 मई सुबह 9.28 बजे दिल्ली एम्स में राजमाता ने अंतिम सांस ली थी। गुरुवार को छतरी मैदान में वे पंचतत्व में विलीन हो गईं।


अस्थि कलश संचय के दौरान सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया, परिवार के करीबी लोग, मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मौजूद रहे। अवसर पर और भी ढेर सारे लोग पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।


घर में शुद्धिकरण के बाद मेहमानों का आना-जाना शुरू होगा
राज परिवार के करीबी बाल खांडे ने बताया कि अस्थि संचय के बाद घर में शुद्धिकरण किया जाएगा और कुछ क्रियाएं होंगी। इसके बाद सिंधिया महल में वीवीआईपी मेहमानों के आने - जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। परिवार के लोग 9 दिन तक प्रतिदिन शाम 7 बजे तक आने वालों के लिए बैठेंगे। स्थानीय प्रशासन से कई कैबिनेट मिनिस्टर के ऑफिस से कार्यक्रम की डिटेल मांगी गई है।


अव्यवस्थाओं पर नाराज हुए मंत्री सिलावट
अस्थि संचय के लिए पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट को मौके पर व्यवस्थाओं में कुछ कमी दिखी। उन्होंने वहीं से जिम्मेदार अधिकारियों को फोन लगाया। सिलावट ने कहा कि अंतिम संस्कार के समय की गई व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं के लिए अलग से बैठने या लाइन की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोग पानी न मिलने के कारण परेशान होते हुए नजर आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE