रीवा। कलेक्टर प्रतिभा पाल कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करेंगी। बैठक दोपहर बाद 3 बजे आरंभ होगी। बैठक में नल-जल योजनाओं के निर्माण की प्रगति, पूर्ण नल-जल योजनाओं को हस्तांतरित करने तथा जल प्रदाय की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।