BREAKING NEWS
KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<     KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2023, 5:19 pm
KHABAR : हीरालाल भील की संदिग्ध मौत को लेकर आदिवासी समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जाँच की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। हीरालाल भील की जिला नीमच के गांव सरोदा जेतपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की मांग करते हुए आदिवासी भील समाज के लोग आज एकत्रित होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। 

आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों हीरालाल पिता बद्रीलाल भील की लाश जेतपुरा के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है।हीरालाल भील की लाश जहां मिली है वहां विद्युत कनेक्शन भी नहीं है और विद्युत लाइन जैसा भी कुछ नहीं है। ऐसे में उसकी मौत करंट लगने से होना बताया जाना समझ से परे है। हीरालाल की लाश पर सरसों की फसल काट कर डाल दी गई थी, लाश को देखकर लगता है कि लाश को घसीटा भी गया था। 

आदिवासी समाज का कहना है कि हीरालाल की मौत साधारण नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है। हीरालाल के खेत से आधा किलोमीटर दूर जगदीश पिता मोहनलाल धाकड़ के खेत में लाश का मिलना अपने आप में हत्या का साक्ष्य है। इस संबंध में जावद के आदिवासी समाज ने ज्ञापन सौंपकर घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। 

ज्ञापन में आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों पर आए दिन जानलेवा हमले हो रहे हैं जिससे समाज में डर का माहौल है और कानून व्यवस्था चरमरा रही है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि हीरालाल के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE