नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच के अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, सचिव ललित राठी, पर्यटन कार्यक्रम प्रमुख निर्मल दरक, वरिष्ठ मनीष कॉलानी, प्रदीप ओसवाल आदि पदाधिकारियों द्वारा भारत विकास परिषद मैन शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मैन शाखा के नवीन अध्यक्ष सुशील गट्टानी, सचिव विश्वास खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सतीश गोयल का माला एवं दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया एवं नवीन सत्र मंगलमय हो की शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला का परिषद परिवार द्वारा सम्मान किया गया।