मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने नगर परिषद नारायणगढ़ स्थित वार्ड क्रमांक 2 में 11 लाख 92 हजार से निर्मित होने वाले मल्हारगढ़ रोड निकाय ट्रेचिंग ग्राउंड की बाउंड्रीवाल एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने वार्ड क्रमांक 2 में 6 लाख 51 से निर्मित होने वाले मेला मैदान स्थित नाले पर छोटा कलवर्ट ब्रिज निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वार्ड क्रमांक 15 में 12 लाख 59 हजार से निर्मित होने वाले मनासा रोड स्थित मांगलिक भवन के पीछे आरसीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन। वार्ड क्रमांक 12 में 7 लाख 43 हजार की लागत से निर्मित होने वाले चारभुजा मंदिर के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन।
इस अवसर पर वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार ने हर गांव हर शहर हर गली में विकास किया है। विकास कार्य को आज के समय में गिनाने की आवश्यकता नहीं। हर तरफ विकास हुआ है। जिले में बेहतर शिक्षा के लिए सीएम राइस स्कूल स्थापित किए जा रहे है। इन स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी। दूरस्थ गांव के बच्चे हैं उनको स्कूल तक लाने के लिए बस की व्यवस्था होगी। स्कूलों में बेहतर टीचर, प्रयोगशाला, हर सुविधा होगी।
देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले में बेहतरीन काम किया है। आज जिला आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में बहुत अच्छी स्थिति में है। कार्ड के माध्यम से इलाज कराने के लिए सरकार द्वारा 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। उस सहायता राशि से कई गरीब परिवारों ने इलाज कराया है। इसलिए जो भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनाने से वंचित है। वे कार्ड बनाएं तथा मुसीबत में इस आयुष्मान कार्ड का प्रयोग करें।