मनासा। आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन जिला नीमच द्वारा आज दिनांक 20 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत ग्राम पिपल्यारावजी में मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ आशीष बोराना के नेतृत्व में आयोजित इस चिकित्सा शिविर में डॉ बादर सिंह वास्केले, डॉ संध्या दायमा, डॉ भरत कुमार पाटीदार, डॉ विवेक शर्मा, डॉ हितेश सोलंकी एवं आयुष विभाग के समस्त पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। मेगा शिविर की शुरुआत गांव के सरपंच किरण कुवंर लोकेन्द्रसिंह भाटी एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भगवान को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर नोडल अधिकारी डॉ भरत कुमार पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई कि आयुष विभाग जिला नीमच द्वारा सुबह से शाम तक आयोजित इस चिकित्सा शिविर में 682 व्यक्तियो का स्वास्थ परिक्षण कर उन्हे आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथिक की निशुल्क दवाईयां प्रदान की गई। इस चिकित्सा शिविर में पंचायत विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।