BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 4:04 pm
REPORT : समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 6122 किसानों ने कराया पंजीयन, पंजीयन की अंतिम तिथि नजदीक, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए अभी तक 6122 किसानों ने पंजीयन करवाया है, किसान 28 फरवरी तक पंजीयन करवा सकते हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी एसएच चौधरी ने बताया कि जिले में अभी तक रतलाम ग्रामीण में 1479, आलोट में 1465, ताल में 930, जावरा में 928, पिपलौदा में 809, रतलाम शहर में 347, सैलाना में 102, रावटी में 57 तथा बाजना में 5 किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया है। निकसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज व सुगम बनाने के लिए किसान के स्वयं के मोबाईल में सुविधा दी गई है।

किसान घर बैठे एमपी किसान एप के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे, जिससे किसानों को पंजीयन केन्द्रों की लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।इसके अतिरिक्त किसान पंजीयन के लिए किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में भी स्थापित सुविधा केन्द्र तथा सहकारी समितियों व विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केन्द्रों पर फसल का पंजीयन निःशुल्क करवा सकते हैं। वहीं सशुल्क पंजीयन के लिए किसान एमपी आनलाईन कियोस्क पर कामन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र व निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। एमपी आनलाई कियोस्क, कामन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे को पंजीयन की कार्यवाही करने के पूर्व सक्षम प्राधिकारी से विधिवत आयोराईजेशन प्राप्त करना होगा। पंजीयन के लिए 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज, किसान का आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE