BREAKING NEWS
KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 12:38 pm
KHABAR : ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत प्राप्त की दोहरी सफलता, अपहृत 02 बालिकाओं को 72 घंटो के भीतर किया सकुशल दस्तयाब, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

नारायणगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवयस्क बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में पुलिस थाना नारायणगढ़ द्वारा गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर व मनोज रत्नाकर, अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरीक्षक तेजेन्द्रसिंह सेंगर के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा अपराध क्रमांक 61/23 एवं 67/23 धारा 363 भादवि में अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 फरवरी 2023 को थाना नारायणगढ़ पर फरियादिया द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को अज्ञात बदमाश के द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर कार्यवाई करते हुए अपराध क्रमांक 61/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार दिनांक 23 फरवरी 2023 को थाना नारायणगढ़ पर फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को अज्ञात बदमाश के द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर कार्यवाई करते हुए अपराध क्रमांक 67/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। 

उक्त दोनों मामलों का पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं संज्ञान लिया गया एवं प्रकरण में गंभीरता पुर्वक अनुसंधान कर उक्त बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिसके पालन में पृथक-पृथक पुलिस टीम गठित की जाकर अपहृत बालिकाओं की पतारसी की गयी। इसी तारतम्य में उक्त दोनों बालिकाओं को दिनांक 26 फरवरी 23 को भिन्न-भिन्न स्थानों से सकुशल दस्तयाब किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE