BREAKING NEWS
KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 12:15 pm
BIG NEWS : होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर गोबर के कंडो का प्रयोग करें- कलेक्टर, त्योहारों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो- एसपी, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में शाम 5:30 बजे आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा कहा गया कि, सभी जिलेवासी आगामी पर्व एवं त्योहार शांति के साथ हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाएं। होलिका दहन में लकड़ी की स्थान पर गोबर के कंडो का प्रयोग करें। जिससे पर्यावरण भी बचेगा साथ ही स्व सहायता समूह तथा गौशालाओं को आय भी प्राप्त होगी। इस कार्य के लिए सामाजिक संगठन एवं शांति समिति के सभी सदस्य समाज जनों को प्रेरित करें। इसके साथ ही आगामी दिनों में आने वाले पर्व एवं त्योहार नाहर सैयद राष्ट्रीय एकता मेला, होली, धूलेंडी, रंगपंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा, चेटीचंड, रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, ईदुल फितर, परशुराम जयंती पर्व एवं त्योहारों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, मंदसौर एसडीएम शाक्य, शांति समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा कहा गया कि, त्योहारों के समय डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसका विशेष तौर पर ध्यान रखें। अगर डीजे अधिक आवाज से बज रहे हो तो, कार्यक्रम के आयोजक डीजे को बंद करवाएं। बच्चों की संवेदनाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। डीजे के कारण बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि प्राकृतिक रंगों से होली खेले। इसके साथ ही बनावटी एवं केमिकल रंगों का प्रयोग ना करें। इस वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए केमिकल के रंगों के स्थान पर गुलाल का प्रयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE