BREAKING NEWS
KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 1:40 pm
KHABAR : भगवानपुरा में शांति समिति की बैठक संपन्न, थाना प्रभारी ने की सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। नगर के पुलिस थाना परिसर में आगामी भोंगर्या हाट, होली, रंग पंचमी, मुस्लिम समाज के शबे बरात त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं। थाना प्रभारी रमेश भास्करे ने सभी से शांति से त्यौहार मनाने की अपील की और कहा कि जो भी आसामजिक तत्व गांव में माहौल खराब करते हुए पाया जाए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस उस संबंधित व्यक्ति पर एक्शन लेगी एवं ग्राम पंचायत को भोंगर्या हाट में ग्रामीणों के लिए पेयजल व्यवस्था के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के साथ अन्य व्यवस्थाएं जुटाने की बात भी कही। बैठक में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से भोंगर्या हाट में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने की बात रखी। ताकि हाट बाज़ार में महिलाओं व युवतियों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि जिले से अतिरिक्त फोर्स बुलाएंगे। वहीं नगरवासियों ने मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। आए दिन दो पहिया वाहन चालक तेजगति से वाहन दौड़ाते है। इस दौरान हादसे की आशंका बनी रहती हैं। इस पर थाना प्रभारी रमेश भास्करे ने बताया कि हमने संबंधित विभाग को इस संबंध में अवगत करा चुके हैं। जल्द ही स्पीड ब्रेकर लगाए जायेंगे। बैठक में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने-अपने सुझाव दिए। सरपंच ज्ञान सिंह डावर, राधेश्याम पाटीदार, विजय पाटील, सुनील जाधव, अकलिम शेख, तिलोक मालविया, भावेश खरते, शंकर मालविया, योग गुरु मुकेश सेन, इस्माईल कुरैशी, सचिन सेन, कान्हा जायसवाल आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE