BREAKING NEWS
KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 5:19 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने जनसुनवाई में लोगो की सुनी समस्या, जिले के समस्त अधिकारी ऑनलाइन वीसी के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी तथा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान जिले के साथ-साथ विकासखंड स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी ऑनलाइन वीसी के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े। 

जन सुनवाई के दौरान दिव्यांगजन संजय पिता भेरूलाल निवासी अफजलपुर द्वारा उद्योग लगाने के लिए जनसुनवाई में आवेदन दिया गया। इस पर कलेक्टर यादव ने उद्योग विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि उक्त व्यक्ति को तुरंत उद्यम क्रांति योजना में लाभ प्रदान किया जाए। दिव्यांगजन दशरथ द्वारा आवेदन दिया गया कि मेरे द्वारा आवास बनाने के लिए एसबीआई बैंक से लोन लिया था, लेकिन लकवा ग्रस्त होने के कारण मैं अब ऋण नहीं चुका पा रहा हूं। अतः ऋण माफ करने का कष्ट करें। कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आम लोगों से भी कहा कि ऐसे प्रकरण जो न्यायालय में चल रहे हैं। उनको जनसुनवाई में लेकर न आए। उनका समाधान न्यायालय से ही होगा। फसल नुकसानी के संबंध में आम नागरिकों के द्वारा आवेदन दिया गया। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर आरबीसी 6-4 में तुरंत राहत मिलेगी। ग्राम धुंधड़का में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 722 पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है। जिस पर धुंधड़का तहसीलदार को तुरंत मौका देखने के निर्देश जनसुनवाई के दौरान वीसी के माध्यम से दिए गए। जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।          

आवेदक राधाबाई निवासी बापच्‍या तहसील सीतामऊ द्वारा आवदेन दिया गया कि उनकी पुत्री खु‍शी का नाम लाड़ली लक्ष्‍मी योजना में नहीं जोडा गया। आवदेक बसंतीलाल प्रजापत निवासी डिगाव तहसील मंदसौर के आवेदन दिया गया कि उनका गरीबी रेखा में नाम नहीं जोडा गया एवं उनकों राशन नहीं दिया जा रहा है। कमलाबाई निवासी बालागुढ़ा तहसील मल्‍हारगढ के द्वारा बताया गया कि जमीन के पट्टे की पावती नहीं दी जा रही है। ओमप्रकाश उपाध्‍याय सेमलियाहीरा स्‍कूल से सेवानिृत्‍त होने के बाद उनके लंबित स्‍तत्‍वों का भुगतान नहीं किया गया। बद्रीलाल निवासी फतेहगढ द्वारा आवेदन दिया गया कि उनके पुत्र की रोड़ एक्‍सीडेंट में मृत्‍यु हो गयी थी। उनको आर्थिक सहायता नहीं दी गयी। आवेदक मोहम्‍मद कादरी के द्वारा आवेदन दिया गया कि उनके पिता की 2019 में मृत्‍यु हो जाने के कारण उनको अनुकम्‍पा नियुक्ति नहीं दी गयी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE