BREAKING NEWS
खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 1:40 pm
BIG NEWS : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से होगा नीमच-मंदसौर-चित्तौड़ का सीधा जुड़ाव, प्रतिदिन गुजरेगी ट्रेन, जानिये क्या रहेगा शेड्यूल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। रेलवे ने उदयपुर-अहमदाबाद रूट पर तीन ट्रेनों की सौगात दी है। अब इस रूट पर जयपुर, इंदौर और कोटा से ट्रेनों को असारवा तक चलाया जाएगा। इन सभी ट्रेनों का उदयपुर में ठहराव होगा। इन ट्रेनों की घोषणा के साथ ही नीमच व मंदसौर भी अब नए रूट से सीधे अहमदाबाद से जुड़ जाएगा। 

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर-उदयपुर-असारवा के बीच 2 मार्च से सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होगी। पहले दिन यह ट्रेन ट्रायल के तौर पर जयपुर-उदयपुर के बीच चलाई जाएगी। 3 मार्च से यह जयपुर-उदयपुर-असारवा के लिए चलेगी। इसके साथ ही इंदौर-उदयपुर-इंदौर रोजाना चलने वाली ट्रेन को अब असारवा (अहमदाबाद) तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन 4 मार्च को उदयपुर से असारवा तक विशेष रेल सेवा के रूप में शुरू हो जाएगी।

कोटा से असारवा तक वाया डूंगरपुर-उदयपुर सप्ताह में दो बार सीधी ट्रेन चलेगी। नई ट्रेनों के संचालन से उदयपुर के साथ ही अजमेर और जयपुर के यात्रियों को भी फायदा होगा। उन्हें अब अहमदाबाद जाने के लिए आबू रोड पालनपुर के अलावा उदयपुर के नए रूट का विकल्प भी मिलेगा। इंदौर-उदयपुर-इंदौर रोज चलने वाली ट्रेन संख्या 19329 उदयपुर से सुबह 7.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे असारवा पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 19329 इंदौर-असारवा ट्रेन 4 मार्च से इंदौर से निर्धारित समय शाम 5.40 बजे रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 4.15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यहां से 05.00 बजे प्रस्थान कर 10.55 बजे असारवा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19330 असारवा-इंदौर ट्रेन रोज असारवा से दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर शाम 8.05 बजे उदयपुर पहुंचेगी। फिर उदयपुर से शाम 8.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 7.00 बजे इंदौर पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE