नीमच। विकलांग दिवस के उपलक्ष में कल्याणी फाउंडेशन सेवा समिति के तत्वाधान में रेड क्रॉस पर विकलांग दिवस मनाया गया। जिसमें पांच भाइयों का दुपट्टा मोती की माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया और विकलांग दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि किरण शर्मा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अधिकारी ठाकुर वीरेंद्र सिंह व राजेन्द्र सिंह, सामाजिक न्याय से अभिलाषा, उमेश चौहान, समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।
साथ ही कल्याण फाउंडेशन के माध्यम से उपस्थित सभी भाइयों बहनों को नशा मुक्ति अधिकारी तिवारी ने नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई।