BREAKING NEWS
KHABAR : 96वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: छतरपुर में ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : खेल मैदान या निर्माण स्थल? नीमच में शुरू.. <<     VIDEO NEWS: राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध.. <<     आदिवासी पारधी समाज की प्रेरणास्रोत शेवराबाई.. <<     VIDEO NEWS: आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में मासूमों पर अचानक.. <<     BIG NEWS : रक्तांचल-3 के कलाकारों ने महाकाल के दरबार.. <<     BIG NEWS : नीमच में नियम तोड़ने वालों पर यातायात.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में.. <<     रतलाम में शिक्षक के ट्रांसफर के विरोध में.. <<     खरगोन में रास्ता पूछने के बहाने हमला कर लूट, 36.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पहली बार हुआ सामूहिक अर्क विवाह,.. <<     खरगोन के पीपलगोन में लाखों की सीसी सड़क.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नीमच में.. <<     VIDEO NEWS: जमीन सौदा बना विवाद,भुगतान मांगने पर जान.. <<     BIG NEWS : नीमच में सनातन परंपरा का अनुपम संगम, भड़ली.. <<     KHABAR : राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भौरासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 7:40 pm
NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा संस्थान का हरित संकल्प, लगाए 51 पौधे, हरित प्रतापगढ़ की ओर कदम, संजीवनी सेवा संस्थान ने किया वृक्षारोपण, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा दीपेश्वरी तालाब स्थित दादा भैरवनाथ मसान वाली महाकाली मंदिर परिसर में 51 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्मिकों की बैठक आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्थान इस वर्ष जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगा तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें सुरक्षित एवं जीवित रखने के लिए विशेष प्रयास करेगा। साथ ही किसानों को आयवर्धक एवं स्वास्थ्यवर्धक फसल मोरिंगा (सहजन) की खेती के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान भी संचालित किया जाएगा।

संस्थान के सचिव अमर सिंह ने बताया कि संजीवनी सेवा संस्थान पिछले आठ वर्षों से जिले में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यों का संचालन कर रहा है। संस्थान द्वारा कन्यादान महादान योजना, बाल विवाह रोकथाम, जैविक खेती को बढ़ावा, बागवानी विकास, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने जैसे कई जनहितकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित प्रतापगढ़ के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला सहायक अनुष्या मीणा, धातु पाटीदार, ललिता पाटीदार, फील्ड अधिकारी दिलीप सिंह देवड़ा सहित महिला कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का समापन एक पेड़ माँ के नाम, हरियाली से खुशहाल बनेगा हमारा भविष्य के संदेश के साथ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE