BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 4:55 pm
NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप नगर सेवा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा- पर्यावरण हमारी सुरक्षा करता है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रताप नगर सेवा केंद्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजयोगिनी आशा दीदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में आशा दीदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमें शुद्ध वायु, जल, भोजन और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करता है, इसलिए इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते हम नहीं जागे तो भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय संकटों का सामना करना पड़ सकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE