BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2026, 11:25 am
KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, श्रीराम कथा के दौरान पहली बार नीमच में लगा दरबार, संत हरिओमदास जी दे रहे आध्यात्मिक मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के स्कीम नंबर-36 क्षेत्र में इन दिनों आयोजित श्रीराम कथा के साथ भूमिया सरकार का दिव्य दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्वालियर-चंबल परिवार के तत्वावधान में पहली बार नीमच में आयोजित इस विशेष दरबार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी समस्याओं, मनोकामनाओं और आध्यात्मिक जिज्ञासाओं को लेकर पहुंच रहे हैं।

ग्वालियर के प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 हरिओमदास जी महाराज प्रतिदिन सायंकाल दिव्य दरबार लगाकर श्रद्धालुओं की फरियाद सुन रहे हैं। दरबार में अर्जी लगाने वाले श्रद्धालुओं को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही सकारात्मक सोच, सदाचार और धर्ममय जीवन जीने का संदेश भी दिया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, ग्वालियर क्षेत्र में विख्यात भूमिया सरकार का यह दिव्य दरबार पहली बार नीमच में आयोजित किया गया है, जिसके प्रति लोगों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। श्रीराम कथा, भजन-कीर्तन एवं दिव्य दरबार के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है।

इस दौरान संत हरिओमदास जी महाराज ने भाग्येश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने धर्म, सेवा और मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बताते हुए सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जीवन व्यक्ति को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और समाज में सद्भाव एवं संस्कारों को मजबूत बनाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE