नीमच। प्रदेश में हो रही बेमौसम बारिश का क्रम फिलहाल थम चुका है। बारिश रूकने से जिले के किसानों ने थोड़ी राहत की सास ली है। लेकिन मौसम विभाग से जारी एक और अलर्ट ने किसानों की चिंता को फिर बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 23 से 25 फरवरी को एमपी के कई जिलों में फिर से बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है।
प्रदेश के रीवा सहित कई जिलों में मंगलवार को भी बारिश हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। आज बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज मौसम ठीक रहेगा। कुछ जिलों में जरूर शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन मध्यप्रदेश में वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से 23 से 25 मार्च को फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच समेत प्रदेश के कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इन जिलों में बारिश होने के आसार
मौसम विभाग की मानें तो 23 से 25 मार्च के बीच भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार है।