BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2023, 2:09 pm
KHABAR : रासेयो का सात दिवसीय शिविर, चौथे दिन गांव नैनोरा में महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पिपलिया मंडी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में कल ग्राम नैनोरा में चौथे दिन महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयंसेवकों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली और शारीरिक व्यायाम किया। उसके बाद गांव में स्वच्छता का संदेश देते हुए गांव की साफ सफाई की।

शिविर के बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रेरणा मित्रा विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र पीजी कॉलेज मंदसौर, विशेष अतिथि प्रो खुशबू मंडवारा विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र पीजी कॉलेज मंदसौर, बंटू भूत जिला महामंत्री महिला मोर्चा, पूजाकुंवर शक्तावत सरपंच ग्राम-नैनोरा, शांति पाटीदार पूर्व सरपंच तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ चंद्रकला चौहान प्रो हिंदी साहित्य शा महाविद्यालय पिपलीयमंडी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ प्रेरणा मित्रा ने अपने वक्तव्य में बताया कि महिलाएं एक वृक्ष की तरह है, जिसे यदि गमले में लगाया जाए तो वह एक पौधा ही रहेगा परंतु यदि भूमि पे लगाया जाए तो वह एक दिन बहुत बड़ा वृक्ष बनेगा। प्रो खुशबू मंडावारा ने सभी स्वयं सेवकों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा।
वहीं विशेष अतिथि बंटू भूत ने महिलाओं को एक हीरा बताते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत नहीं है, वे स्वयं सशक्त है उन्हे केवल अपने अस्तित्व को पहचानने की जरूरत है, साथ ही उन्होंने बताया कि बेटियां ताज है मोहताज नहीं।

कार्यक्रम में अतिथियों के लिए स्वागत वक्तव्य रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो सचिन कार्पेंटर द्वारा दिया गया तथा कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार रासेयो प्रभारी प्रो अरुण नरगावे ने माना। 
कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक निशा पाटीदार ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रो कन्हैयालाल लोहार, प्रो गोविंद तंवर भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE