झालावाड़। पार्षद संजीव वर्मा ने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा कर्मचारियों के लिये शीघ्र पुरानी पेंशन और अनुकम्पा नोकरी के आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है।
पार्षद संजीव वर्मा ने बताया कि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में कार्मिको के पद तक कि भी स्वीकृति नही दे रखी हैं, जबकि ये 2008 से कार्य कर रहे हैं। पहले सोसायटी चलती थी और अब यह राजमेस में चला गया है। अभी तक नए मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी नही निकाली गई है, जबकि प्रत्येक जिले में अब मेडिकल कॉलेज हो गए है। शीघ्र नई भर्तियों और ओपीएस एवं अनुकम्पा नोकरी के लिए शीघ्र आदेश जारी करे। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में विगत 6 माह में 2 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी हैं। हमारे बारम्बार पत्राचार के बाद भी उनके परिजनों को अभी तक अनुकम्पा नोकरी के लिए कोई कार्यवाही नही हुई है। ओपीएस और अनुकम्पा नोकरी के आदेश के अभाव में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा कर्मचारियों में भारी रोष हैं।