सरवानिया महाराज। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर पर सतत सुधार एवं परिवार के निर्णय में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का प्रारंभ किया गया है।
आज नगर परिषद सरवानिया महाराज में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा द्वारा लाडली बहना योजना शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें मंत्री सखलेचा द्वारा एक लाडली बहना पिंकी बाई पति सोनू रेगर का आवेदन फार्म भरा और ऑनलाइन किया गया और हाथों हाथ लाडली बहना का स्वीकृत प्रत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात सकलेचा ने लाडली बहनों से संवाद किया।
लाडली बहना शिविर में सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुंजन कुंवर, कालू लाल चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश चंद्र सालवी, पार्षद प्रतिनिधि नाहर सिंह कानावत, पूनमचंद भोई एवं लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री को लाडली बहना योजना शुरू करने पर राखी के साथ धन्यवाद पत्र मंत्री को सौंपे।
उक्त शिविर में अजय प्रताप सिंह राणावत, घनश्याम पाल, श्रवण प्रजापत, सौरभ जैन, दीपक पाल, निर्मला चोहारा, सूरजमल सालवी, इशाक अली शेख, पंकज राठौर सहित नगर परिषद स्टॉफ, जिसमें कई महिला-पुरुष उपस्थित थे।