BREAKING NEWS
BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 4:54 pm
WOW: नीमच में खुशियों की दास्‍तां, किराना व्‍यवसाय से राजेश के परिवार के भरण पोषण का मिला सहारा, डॉ.भीमराम अम्‍बेडकर आर्थिक कल्‍याण योजना का लाभ मिलने से खुश, पढें खबर

Share On:-

नीमच ।  प्रदेश शासन व्‍दारा संचालित डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर आर्थिक कल्‍याण योजना का लाभ लेकर अपनी स्‍वयं की किराना दुकान संचालित कर, त्रिमुर्ती नगर नीमच निवासी राजेश भलवारा काफी खुश है। अब उसे अपने परिवार के भरण पोषण के लिए खुद का स्‍वरोजगार मिल गया है। अपनी किराना दुकान से राजेश को प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये की आमदनी हो रही है और वह अपने परिवार का अच्‍छे से भरण पोषण कर पा रहा है।

त्रिमुर्ती नगर नीमच निवासी अनुसूचित जाति का युवक राजेश भलवारा एक सीमेंट फेक्‍ट्री में मजदूरी करता था , परन्‍तु पिछले दिनों लाकडाउन में उसका यह काम बंद हो गया तो वह बेरोजगार हो गया था, उसके सामने अपने परिवार के भरण पोषण की समस्‍या खडी हो गई थी। ऐसे में उसे डॉ.भीमराम अम्‍बेडकर आर्थिक कल्‍याण योजना के बारे में पता चला, तो उसने अंत्‍यावसायी कार्यालय नीमच में सम्‍पर्क कर, इस योजना के तहत आवेदन किया। राजेश को स्‍टेट बैंक शाखा भोलियावास से 80 हजार रूपये का ऋण मिला, इससे उसने किराना का सामान खरीदकर किराना दुकान शुरू की। उसका किराना का व्‍यवसाय चल निकला और अब उसे प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये की आमदनी होने लगी है। वह खुश है, कि आर्थिक संकट की घडी में डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर आर्थिक कल्‍याण योजना से उसे बडा सहारा मिला और वह अपनी स्‍वयं की किराना दुकान संचालित कर, अपने परिवार के भरण पोषण कर पाने में सक्षम हो गया है। इसके लिए वह मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान एवं सरकार को धन्‍यवाद दे रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE