BREAKING NEWS
BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 4:55 pm
WOW: नीमच में खुशियों की दास्‍तां, कपिलधारा कूप से मिली खेतों में सिंचाई की सुविधा, दो फसलों का उत्‍पादन कर, आत्‍मनिर्भर हुआ किसान कैलाश, पढें खबर

Share On:-

नीमच । कपिलधारा कूप निर्माण से किसानों की आमदनी में भी काफी बढोतरी हुई है। अब सिंचाई की सुविधा मिल जाने से किसान,वर्षा आधारित एक फसल लेने की बजाए अब दो फसले लेकर अपना उत्‍पादन बढा कर, आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रहे है।जिला मुख्‍यालय नीमच से लगभग 22 किलोमीटर दूर नीमच जनपद के ग्राम चीताखेडा के किसान कैलाश पिता नानूराम के खेत में 2.35 लाख रूपये की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से कैलाश की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया है।

म.न.रे.गा.योजना के तहत कैलाश के खेत में कूप निर्माण होने से उसके परिवार के सदस्‍यों को रोजगार तो मिला ही, साथ ही सिंचाई के लिए कूप का निर्माण भी हो गया। पहले यह अपनी असिंचित कृषि भूमि में केवल बारिश में ही फसल ले पाते थे। शेष दिनों में परिवार सहित अन्‍य किसानों के खेतों में मजदूरी कर, अपना जीवन यापन कर रहे थे। कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से अब कैलाश खरीफ के साथ ही रबी में भी गेहूं, लहसूनआदि फसलों का उत्‍पादन लेने लगा है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

अब कैलाश के परिवारों के सदस्‍यों को सिंचाई सुविधा मिल जाने से अपने खेत में काम करने से ही फुर्सत नहीं मिलती। अब उन्‍हें दूसरों के यहां मजदूरी करने की भी जरूरत नहीं रही है। इस तरह कपिलधारा कूप निर्माण से किसान कैलाशचंद्र के परिवार की आमदनी बढी है और वह आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर हो गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE