BREAKING NEWS
BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 4:59 pm
BIG NEWS: संवर रहे है नीमच जिले के आंगनवाडी केंद्र, डीएमएफ फंड से बदला-बदला नजर आ रहा है आंगनवाडियों का स्‍वरूप, पढें खबर

Share On:-

नीमच ।, मध्‍यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार नीमच जिले की आंगनवाडी केन्‍द्रों में रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। जिसका उद्देश्‍य आंगनवाडी केन्‍द्रों को अधिक आकर्षक एवं शिक्षाप्रद बनाना है। आंगनवाडी केन्‍द्रों में हो रहे रंग-रोंगन कार्य से जहॉ एक ओर आंगनवाडी भवन का सौन्‍दर्यीकरण हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर आंगनवाडी में आने वाले बच्‍चों को शिक्षाप्रद जानकारी आकर्षक एवं रोचक तरीके से मिल रही है।

  जिले में आंगनवाडी भवनों की दीवारों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी भी लेखी जा रही है, जिससे कि आंगनवाडी केन्‍द्रों में आने वाले आम नागरिकों को भी विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्‍त हो सके एवं अधिक से अधिक हितग्राही विभागीय योजनाओं का लाभ ले सके। इस सकारात्‍मक पहल का असर आम जनता में दिखाई देने लगा है। खेल-खेल में बच्‍चों को अक्षर ज्ञान, गिनती, हिन्‍दी एवं अंग्रेजी वर्णमाला का ज्ञान, विभिन्‍न रंगो का ज्ञान एवं अन्‍य प्रकार की जानकारियॉ आकर्षक दीवार लेखन के माध्‍यम से बच्‍चों को दी जा रही है। स्‍थानीय नागरिकों में बच्‍चों को आंगनवाडी केन्‍द्रों में भेजने हेतु नया उत्‍साह दिखाई दे रहा है। आंगनवाडी केन्‍द्रों में बच्‍चों को नाश्‍ता एवं गर्म पका भोजन भी प्रदाय किया जाता है। इस नई पहल से बच्‍चों के पालकों में प्रसन्‍नता है एवं इस कार्य की सराहना की जा रही है।

 जिले मेंआंगनवाड़ी केन्द्रों में रंग-रोगन कर, उन्हें आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री गुरूप्रसाद द्वारा जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में एकरूपता लाने के लिए एक जैसा रंग एवं बाल सुलभ पेंटिंग आंगनवाड़ी केन्द्रों की रंगाई-पुताई के लिए निर्धारित की गई है।

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा व्‍दारा जावद क्षेत्र की सभी आंगनवाडी केंद्रों को प्‍ले स्‍कूल के रूप में विकसित करने के लिए टीवी, बच्‍चों के टेबलेट, लेपटाप, फर्नीचर, खिलौने, खेल सामग्री, आदि अपनी निधि से उपलब्‍ध करवाये गये है। एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा की विशेष पहल पर अब आंगनवाडी केंद्रों का स्‍वरूप काफी बदल गया है। आंगनवाडी केंद्रों की दीवारों पर आकर्षक चाईल्‍ड फ्रेंडली ज्ञानवर्द्धक चित्रकारी की गई है। साथ ही आकर्षक रंगाई व पुताई हो जाने से आंगनवाडी केंद्रों का स्‍वरूप ही बदल गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE