BREAKING NEWS
BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 11:17 am
NEWS : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सैनिक एवं सुपरवाइजर सुरक्षा अधिकारी के पदों पर की जाएगी भर्ती, यहां पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के बेरोजगार युवकों की सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार पसारा एक्ट 2005, ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा सैनिक तथा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी उत्तीर्ण, 170 सेमी लंबाई, 56 किलोग्राम वजन, 80 से 85 सेमी सीना, उम्र 21 से 37 वर्ष के लिए फिजिकल फिट युवाओं को भर्ती में शामिल किया जाएगा।

भर्ती शिविर ब्लाक स्तर पर पंचायत समिति कार्यालय में 27 से 6 मार्च तक प्रातः 10 से 4 तक आयोजित होगा। 27 मार्च को तहसील बेगू पंचायत समिति में, 28 मार्च को गंगरार एवं राशमी पंचायत समिति के शिविर का आयोजन गंगरार पंचायत समिति कार्यालय पर आयोजित होगा। इसी र्प्रकार 29 मार्च को बड़ीसादड़ी व डूंगला पंचायत समिति के शिविर का आयोजन बड़ीसादड़ी पंचायत समिति कार्यालय पर आयोजित होगा। 31 मार्च को कपासन, 1 अप्रैल को निंबाहेड़ा, 3 अप्रैल को भदेसर, 4 अप्रैल को भूपालसागर एवं 5 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति कार्यालय पर शिविर आयोजित होगा।

संबंधित तहसील के युवक पंचायत समिति में योग्यता के अनुसार मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पद पर भर्ती हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6376589457 पर संपर्क किया जा सकता है।

भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा। शिविर में रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी के भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपादित की जाएगी एवं चयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE