BREAKING NEWS
BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 12:21 pm
REPORT : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन की प्रक्रिया का शुभारंभ, नगर परिषद का वार्ड नंबर 01 में लगा शिविर, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर पर सतत सुधार एवं परिवार के निर्णय में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का प्रारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 25 मार्च से नगर परिषद में प्रतिदिन अलग-अलग वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

25 मार्च को योजना के आवेदन लेने की प्रक्रिया का शुभारंभ शिविर के माध्यम से नगर परिषद के समीप वार्ड नंबर 1 सामुदायिक भवन में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री व जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा किया गया। जिसमें मंत्री सखलेचा द्वारा एक लाडली बहना श्रीमति पिंकी बाई पति सोनू रेगर का आवेदन फार्म भरकर उसे ऑनलाइन किया गया और लाडली बहना का स्वीकृत पत्रक अपने हाथो से दिया गया। इस दौरान मंत्री श्री सखलेचा ने लाडली बहनों से संवाद किया। वही नगर परिषद सीएमओ से लाडली बहना फॉर्म भरने में किसी को दिक्कत परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए और प्रतिदिन अलग-अलग वार्डाे में शिविर के माध्यम से आवेदन लेने की प्रकिया की जाए। योजना से प्रभावित होकर लाडली बहनो ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहना योजना शुरू करने पर राखी के साथ धन्यवाद पत्र मंत्री जी को सोपे। नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च शनिवार से प्रारंभ हो गई है जिसको लेकर नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग वार्डाे में शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं नगर की किसी भी लाडली बहना को इस योजना में केवाईसी करवाने व आवेदन भरने में दिक्कत ना हो इसके लिए हमारे पार्षद उपाध्यक्ष अध्यक्ष सहित नगर परिषद की टीम लगी हुई है। 

आज वार्ड नंबर 01 सामुदायिक भवन में शिविर के माध्यम से आवेदन लिये जायेगे। जिसमे अधिक से अधिक माताएं बहने पहुंच कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करवाये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम जी काबरा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती गुंजन कुंवर, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शिवानी गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि दिनेशचंद्र सालवी, नाहर सिंह कानावत, पूनमचंद भोई, अजय प्रताप सिंह राणावत, घनश्याम पाल, श्रवण प्रजापत, सौरभ जैन, दीपक पाल, निर्मला चोहारा, सूरजमल सालवी, इशाक अली शेख, पकज राठोर, सहित नगर की सैकड़ों लाडली बहना उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE