BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 2:10 pm
BIG BREAKING : नीमच में उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाई, रंगे हाथों रिश्वत लेते धराये जावद जनपद अध्यक्ष, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। लोकायुक्त पुलिस ने नीमच जिले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। लोकायुक्त टीम ने पीड़ित आवेदक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जावद जनपद अध्यक्ष को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

लोकायुक्त उज्जैन टीम के निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को टीम ने नीमच जिले के जावद में कार्रवाई की। यहां जनपद पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता गोपाल चारण को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। उक्त आरोपी ने आवेदक सरपंच बलराम जाट पिता रामनारायण जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद जिला नीमच से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में ई कक्ष भवन निर्माण की राशि 5 लाख रूपये स्वीकृत करने के लिए 10 प्रतिशत के हिसाब से 50 हजार रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत बलराम जाट ने उज्जैन लोकायुक्त टीम को की थी। इस शिकायत की पुष्टि के बाद आज लोकायुक्त की टीम जावद जनपद पहुंची और जैसे ही बलराम जाट ने जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार रूपये की रिश्वत दी वैसे ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

आवेदक व आरोपी दोनों ही भाजपा पार्टी से जुड़े- 
एक जानकारी में सामने आया है कि आवेदक बलराम जाट ग्राम पंचायत खोर के सरपंच व भाजपा पार्टी से जुड़े हुए हैं। वहीं भाजपा पार्टी के जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण ने ही उनसे 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE