BREAKING NEWS
KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 5:43 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और सफेद रंग की क्रेटा कार, जब आरोपियों ने लगाया टॉप गेर तो एक्शन में आया विभाग, फिर जैसे ही अधिकारी ने घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व निकुंभ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए रविवार रात एक अवैध पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस व क्रेटा कार को जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है |
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है | अपराध गोष्टी में समस्त थाना प्रभारी व प्रभारी डीएसटी को जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश दिए | डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक को जरिए मुखबिर सूचना मिली, कि एक सफेद क्रेटा कार में दो व्यक्ति निंबाहेड़ा से निकुंभ की तरफ जा रहे हैं, जिनके पास अवैध हथियार है | प्रभारी जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से यशवंत सोलंकी थानाधिकारी निकुंभ को अवगत कराया | प्रभारी जिला विशेष टीम व थानाधिकारी निकुंभ ने जाप्ते  सहित निम्बाहेड़ा से उदयपुर की तरफ आने वाले स्टेट हाईवे पर गांव मालखेड़ी के पास नाकाबंदी की | सूचना के मुताबिक एक सफेद क्रेटा कार निम्बाहेड़ा की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे | पुलिस टीम ने उक्त क्रेटा कार को रुकवाने के लिए हाथ का इशारा किया तो चालक  गाड़ी को तेज गति से भगाने लगा, जिसपर पुलिस टीम ने बैरिकेड लगाकर गाड़ी रोका | पुलिस टीम ने नियमानुसार क्रेटा कार की तलाशी ली तो  कार में कोई अवैधानिक वस्तु नहीं मिली |
कार चालक निकुंभ थाना क्षेत्र के चुनाखेड़ा निवासी तिलकराज पुत्र मोहनलाल कीर की तलाशी में पुलिस  को एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिले | इसी प्रकार कार चालक के ही गांव के साथी विष्णु पुत्र भैरूलाल कीर की तलाशी में पुलिस को चार जिंदा कारतूस मिले | पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों से हथियार व जिंदा कारतूस को अपने कब्जे में रखने हेतु अनुज्ञा पत्र /लाइसेंस के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया|  जिस पर पुलिस ने  दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस व कार को जब्त कर  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस थाना निकुंभ पर आरोपीयों के खिलाफ आयुध अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है |

 

उक्त कार्यवाही में निम्न  टीम ने सहयोग किया- 
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., यशवंत सोलंकी थानाधिकारी निकुंभ ,  हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह,  कांस्टेबल ललित सिंह,  चन्द्रकरण सिंह,मुनेंद्र सिंह, अजय, प्रकाश, बिरमाराम  व सुरेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE