BREAKING NEWS
KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 7:14 pm
BIG NEWS : स्थायी सहायक सचिव घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर 31 मार्च तक सामूहिक अवकाश पर गए जिले के 204 ग्राम सहायक, पंचायतों का अधिकांश कार्य हुआ प्रभावित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के 204 ग्राम सहायक 27 मार्च से 31 मार्च तक सामूहिक अवकाश पर है। उनकी मांग है कि उन्हें स्थायी सहायक सचिव घोषित किया जाए और प्रतिमाह ₹30000 का वेतन दिया जाए। इसी मांग को लेकर नीमच जिले के ग्राम रोजगार सहायक आज लामबंद होकर जिला पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने अतिरिक्त मुख्य पालन अधिकारी अरविंद डामोर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ग्राम रोजगार सहायक और सहायक सचिव महासंघ द्वारा शासन से काफी समय से  नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है।लेकिन सरकार उनकी मांगों पर विचार करने हेतु तैयार नहीं है।जिस कारण पूरे प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायक 27 मार्च से 31 मार्च तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे।उनकी त्वरित मांग है कि उनका वेतन पंचायत सचिव के समकक्ष ₹30 हजार प्रतिमाह किया जाए। ग्राम रोजगार सहायक को स्थानांतरण नीति लागू कराया जाए।आकस्मिक दुर्घटना या मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता राशि 5 लाख एवं अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान हो। पीएफ का भी प्रावधान किया जाए। बताते चलें कि ग्राम रोजगार सहायकों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों का अधिकांश काम प्रभावित हो रहा है।जिसमें लाडली बहन योजना, समग्र आईडी, जन्म मृत्यु पंजीयन, संबल योजना, मनरेगा से जुड़े हुए और अन्य काम ठप हो गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE