BREAKING NEWS
KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 7:17 pm
BIG REPORT : युवक कांग्रेस नीमच ने प्लैटिनम चौराहा पर पोती पीएम मोदी की तस्वीर पर स्याही, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर आक्रामक ढंग से किया विरोध प्रदर्शन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज युवक कांग्रेस नीमच द्वारा प्लैटिनम चौराहा पर मोदी जी की तस्वीर पर स्याही पोत कर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर आक्रामक ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस नीमच की सड़कों पर उतर आई।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के युवा नेताओं के हाथ में काले गुब्बारे और‌ पोस्टर थे। राहुल गांधी की तस्वीरों पर लिखा हुआ था राहुल जी दिलेर है,भारत के शेर हैं। 

इसी प्रकार एक नारा परेशान हो सकता है,पराजित नहीं और लोकतंत्र की आवाज को खामोश नहीं होने देंगे। इन तख्तियों के साथ कांग्रेस के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। जब प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर स्याही  पोती जा रही थी, तब पुलिस मौजूद थी।स्याही पोते जाने के बाद पुलिस ने हल्की सी दखलंदाजी की। लोकतंत्र का गला घोंटने के प्रतीक काले गब्बारों को प्रदर्शन के काफी देर बाद पुलिस ने छीन कर उड़ाया। कांग्रेसियों ने विरोध में ढपली बजा कर गीत और भजन भी गाए। इसके बाद कांग्रेसजन अडानी के विरोध में और लोकतंत्र की दुहाई के नारे लगाते हुए कांग्रेस का झंडा लेकर प्लेटिनम चौराहा से पैदल चलते हुए फोर जीरो भारत माता चौराहा होकर वापस प्लैटिनम चौराहा आए। और विरोध प्रदर्शन करने लगे। 

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल फायर ब्रिगेड के साथ तैनात रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान भानु प्रताप सिंह, नितिन हसीजा, भूपेंद्र शर्मा, मोनू लॉक्स, विकास यादव, लोकेश यादव, मनीष कदम,अनिल चौरसिया, उमराव सिंह गुर्जर, मधु बंसल, महेश वीरवाल, हुसैन पहलवान, विमल शर्मा,अरविंद चोपड़ा, विमल नागौरी, राकेश वर्मा, बृजेश मित्तल, राकेश सोनकर और बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE