BREAKING NEWS
KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 7:28 pm
KHABAR : कपिलधारा कूप से मिली खेतों में सिंचाई की सुविधा, दो फसलों का उत्‍पादन कर आत्‍मनिर्भर हुआ किसान बंशीलाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कपिलधारा कूप निर्माण से किसानों की आमदनी में भी काफी बढोतरी हुई है। अब सिंचाई की सुविधा मिल जाने से किसान,वर्षा आधारित एक फसल लेने की बजाए अब दो फसले लेकर अपना उत्‍पादन बढा कर, आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रहे है।

जिला मुख्‍यालय नीमच से लगभग 15 किलोमीटर दूर नीमच जनपद के ग्राम गिरदौडा के किसान बंशीलाल पिता मांगीलाल के खेत में 2.35 लाख रूपये की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से बंशीलाल की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया है।

म.न.रे.गा.योजना के तहत बंशीलाल के खेत में कूप निर्माण होने से उसके परिवार के सदस्‍यों को रोजगार तो मिला ही, साथ ही सिंचाई के लिए कूप का निर्माण भी हो गया। पहले यह अपनी असिंचित कृषि भूमि में केवल बारिश में ही फसल ले पाते थे। शेष दिनों में परिवार सहित अन्‍य किसानों के खेतों में मजदूरी कर, अपना जीवन यापन कर रहे थे। कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से अब बंशीलाल खरीफ के साथ ही रबी में भी गेहूं, लहसून आदि फसलों का उत्‍पादन लेने लगा है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

अब बंशीलाल के परिवारों के सदस्‍यों को सिंचाई सुविधा मिल जाने से अपने खेत में काम करने से ही फुर्सत नहीं मिलती। अब उन्‍हें दूसरों के यहां मजदूरी करने की भी जरूरत नहीं रही है। इस तरह कपिलधारा कूप निर्माण से किसान बंशीलाल के परिवार की आमदनी बढी है और वह आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर हो गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE