BREAKING NEWS
KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 7:44 pm
BIG NEWS : बड़ी सादड़ी का गांव पारसोली और जमीन का हिस्सा करने का विवाद, जब बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम तो परिवार में पसर गया मातम, अस्पताल में तोड़ा पिता ने दम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पारसोली गांव में हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपी को 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पुत्र ने ही पिता को लट्ठ से मारमार कर किया था घायल, उपचार के दौरान हुई पिता की मौत। जमीन का हिस्सा करने की बात को लेकर की मारपीट।
 

पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि सोमवार को प्रार्थी पारसोली थाना बड़ीसादडी निवासी दिनेश पुत्र नारायणलाल मीणा ने बमुकाम सीएचसी बडीसादडी पर अपनी एक लिखित रिपोर्ट में बताया कि मेरे पिताजी के पांच बीघा जमीन है। जिसका मेरा भाई कन्हैयालाल आये दिन हिस्सा मांगकर मेरे पिताजी को आये दिन धमकी देता रहता था कि तेरे को तो लट्ठ से मारकर ही रहूंगा।
 

रविवार को करीब  रात्रि 09:00-10:00 बजे के लगभग मेरी माताजी ने फोन पर बताया कि कन्हैयालाल ने तुम्हारे पिता नारायणलाल के सोते हुए के पीछे से आकर लट्ठ से मारपीट कर घायल कर दिया है, जिनको बड़ीसादड़ी चिकित्सालय लेकर आये जहां पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। 
 

दिनेश मीणा की रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी बड़ीसादड़ी कैलाशचन्द्र सोनी पु.नि. ने किया। कैलाश चन्द सोनी पुनि के निर्देशन में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण हाजा मे आरोपी कन्हैयालाल की तलाश करने हेतु संदिग्ध स्थानो पर जगह-जगह दबिश दे तलाश कर आरोपी पारसोली थाना बड़ीसादड़ी निवासी 30 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र नारायणलाल मीणा को डिटेन कर मामले मे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से मामले मे अनुसंधान जारी है।
 

विशेष पुलिस टीम-
कैलाश चंद्र सोनी पु नि, हैड कांनि दुर्गाप्रसाद, बाबूलाल, कांनि, प्रवीन्द्रसिह, तेजपाल, चन्द्रभानसिह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE