BREAKING NEWS
KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 7:45 pm
NEWS : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने शिरीष त्रिपाठी, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार चित्तौड़गढ़ के शिरीष त्रिपाठी को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का प्रदेश उपाध्यक्ष व बेगू विधानसभा का प्रभार दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संपूर्ण देश के अंतर्गत जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा प्रदेश भर में पूर्व में रथ यात्रा निकाली गई थी। जिसका नेतृत्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक कैलाश भाई द्वारा किया गया था। उसके अंतर्गत चित्तौड़गढ़ में भी बेगू, चित्तौड़गढ़, कपासन, बड़ी सादड़ी, निंबाहेड़ा, छोटी सादड़ी इत्यादि स्थानों पर बड़ी संख्या में सभाएं हुई वर्तमान में जनसंख्या फाउंडेशन द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में प्रदेश अध्यक्ष एवं साध्वी प्राची द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चित्तौड़गढ़ जिले में जनसंख्या  नियंत्रण कानून लागू करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी को बेगू विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए इंगित किया गया है। हस्ताक्षर अभियान के निमित्त बेगू विधानसभा में पंचायत में वार्ड स्तर तक संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी। बेगू विधानसभा के सभी औद्योगिक संस्थानों में , महाविद्यालय में , उच्च माध्यमिक विद्यालयों , धार्मिक संस्थानों व कार्यक्रमों में व सभी समान विचारधारा के संगठनों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम किया जाएगा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में छोटी-छोटी गोष्टीया , बैठक इत्यादि का कार्यक्रम किए जाएंगे । इसके साथ ही जन जागरण हेतु जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा पत्रक का वितरण भी किया जाएगा ।  जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए भारत के राष्ट्रपति के नाम देश की संसद में दो करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया जाएगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE