महावीर जन्म कल्याणक महोसव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम
चित्तौड़गढ। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 के अंतर्गत 2 अप्रैल 2023 को जैन मांगलिक धाम में समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2022 - 23 के अंतर्गत विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की है ।इस संबंध में मंडल अध्यक्ष डा.आई एम सेठिया की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह चयन समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान हेतु चयनित मापदंडों के अंतर्गत प्रतिभाओं का चयन किया गया ।श्री महावीर जैन मंडल के प्रचार-प्रसार सचिव सुधीर जैन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समिति संयोजक प्रो सी एम रांका ,चयन समिति के तीनों सहसंयोजक दिलीप पोखरना,लक्ष्मी लाल चंडालिया ,श्रीमती स्वाति छाजेड़ सहित समिति पदाधिकारियों अजीत नाहर, मनीष छाजेड़ ,हस्तीमल चंडालिया, नितिन चपलोत, श्रीमती विमला सेठिया,के एम जैन, डॉ अरविंद सांखला, ऋषभ सुराना ,संपत डांगी ,निलेश जैन,नीरव दोषी,दर्शना मेहता एवं मंडल महासचिव रणजीत सिंह ने प्रतिभा सम्मान के लिए आवेदनों की जांच करने के पश्चात निम्न प्रतिभाओं का चयन किया जिनमें डॉ आशुतोष छाजेड, डॉ दिपांशा मारू, डॉ अभिन्न सांखला, डॉ अक्षिता चिप्पड़, डॉ हिमानी जैन, डा अमीषा मारू, डा दीपाली जैन, सी ए वर्ग में ऐश्वर्या पोखरना, श्रेयांस जैन,आंचल जैन, मीनल जैन ,खुशी टोंगिया ,शुभम जैन ,प्रतीक जैन, जयदीप जैन रिद्धि जैन शुभम जैन ,सुरभी भड़कत्या, सुरभि जैन प्रशांत मोदी, बी टेक वर्ग में दिशांक नाहटा, शिवानी पोरवाल , अमीषा जैन, कृतिक जैन निशा जैन, दिशा नागौरी डॉआयुषी सेठिया, डॉ स्तुति जैन आर्किटेक्चर में आयुषी जैन, एम कॉम में अंजली जैन बीएससी में खुशी जैन, आयुषी जैन बीएससी फैशन डिजाइनिंग में ,बीकॉम में शीना जैन,अक्षय बोरिया, वाणिज्य में साक्षी कांठेड़ मनन मेहता मनी जैन, ओलंपियाड में रैंक हासिल करने वाली सानवी सुराणा, खेल के क्षेत्र में मीतांशी कोठारी, प्रतीक जैन, डॉ आर एल मारु मानवी नाहर, आरव जैन, नोमिका नाहर ,तनिष्क बोहरा,आरुषी सुराणा, ई गवर्नेंस के क्षेत्र में राज्य सरकार से सम्मानित सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा एवं बांसुरी वादन में दिलीप कुमार गांधी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2023 के अंतर्गत इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में सांय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
----------------------------
जिला कारागृह का निरीक्षण
चित्तौड़गढ़।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष महोदय एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, चित्तौड़गढ़ ओमी पुरोहित तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार द्वारा जिला कारागृह, चित्तौड़गढ का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जेल स्टाफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। जिला कारागृह में निर्मित बैरकों, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में लाइट एवं पंखों की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जो समुचित पाई गई। बंदियों को दिए जाने वाले पेयजल एवं खान-पान की वस्तुओं की गुणवत्ता को चख कर जांचा व परखा गया जो नियमानुसार सही पाई गईं। कारागृह में संचालित डिस्पेंसरी, स्टोर रूम का अवलोकन किया गया। बैरकों में महिला व पुरुष बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उनसे वार्ता की गई। कारागृह में स्थित महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। महिलाओं से उनको दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, जिसे समुचित पाया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में बंदियों की परेड करवाई जाकर प्रत्येक बंदी से जेल सुविधाओं व उनके लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, तथा उनके बताए अनुसार समस्यों के निराकरण हेतु कारापाल योगेश कुमार तेजी को मौके पर ही आदेशित किया गया। बंदियों के प्रकरणों में प्रभावी पैरवी तथा उनके जमानत मुचलके, पैरोल आदि समस्याओं के संबंध में असिंस्टेंट लिगल एड डिफेन्स काउंन्सिल गौरव टेलर को दिशा निर्देश प्रदान किए गए। क्रिमिनल रिकॉर्ड पर दर्ज प्रकरण लंबित प्रकरणों साथ ही बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया। कारापाल योगेश कुमार तेजी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन सुविधानुसार बंदियों के परिजनों से उनकी बात करवाई जाती है तथा प्रत्येक बंदी की प्रकरण से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी, उनकी पेशीयां ऑनलाईन ईप्रिसन पॉर्टल पर दर्ज करवाई जाती है। वक्त निरीक्षण कारागृह में 590 पुरूष, 16 महिला बंदी पाए गए। जिला कारागृह की कुल क्षमता 338 बंदियों की है किन्तु वर्तमान में क्षमता से अधिक बंदी होने से उच्चाधिकारियों से बात कर बंदियों को अन्य जेल में भेजे जाने के निर्देश दिए गए।