BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2026, 6:09 pm
KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल, डूबते युवकों के रेस्क्यू का किया गया सफल डेमो, प्रशासन व जनता की तत्परता का प्रदर्शन, पढे़ अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। रामपुरा क्षेत्र के गांधीसागर बांध के जलाशय में  नगर की रिंगवाल के समीप आज प्रातः 11 बजे दो-तीन युवक नदी में डूबते नजर आए जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं आम जनता की सहायता से उन युवको को बाहर निकाल कर तुरंत एंबुलेंस से चिकित्सालय लाकर डॉक्टर की टीम द्वारा उन्हें बचाया गया। ऐसी अप्रिय घटना में अगर शासन और आम जनता सतर्क रहे तो लोगों की जान बचाई जा सकती है यह एक काल्पनिक घटना आज जिला आपदा प्रबंधन समिति द्वारा आम जनता एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डेमो के तहत बताई गई। 


इस मार्क ड्रिल का आयोजन इस उद्देश्य से किया जा रहा है की आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद एवं राहत बचाव टीम सहित आम जनता के सहयोग से कैसे एसी अप्रिय घटनाओं का सामना कर सके, आज इस अवसर पर जिला अपर कलेक्टर बी. एस. कलेश ने बताया कि मार्क ड्रिल के दौरान ऐसी आपदा में सभी के सहयोग से लोगों की जान बचाई जा सकती है हमें बारिश के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है और ऐसी कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम पर सूचित करें यह हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर मनासा एसडीएम किरण आंजना, एसडीओपी निकिता सिंह, आपदा प्रबंधन के कमांडेंट युवराज अतिरिक्त कमांडेंट पुष्पा कुंवर सहीत प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्क ड्रिल के दौरान डेमो बताकर राहत सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी। 


ऐसे प्रशासनिक कार्यक्रमों से आम जनता एवं क्षेत्र में निश्चित रूप से जागरूकता आएगी इस अवसर पर तहसीलदार रामपुरा मगेंद्र सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी विपिन मसीह सहीत जल संसाधन विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, नगर परिषद विभाग, राजस्व विभाग एवं क्षेत्र के सरपंच, सचिव तथा सभी विभागों के कर्मचारी, जन प्रतिनिधि गण, पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE