BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 11:44 am
MORNING NEWS: 12 बजे पहले पढ़ें प्रदेश व जिलो की छोटी से बड़ी खबरें बस एक क्लिक में वॉईस ऑफ एमपी पर

Share On:-

विशाल राम धुन रैली एवं भव्य महा आरती आयोजन 
नीमच। विश्व सिंधी सेवा संगम एवं विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के संयुक्त तत्वाधान में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रामनवमी 30 मार्च शाम 4ः 30 बजे  एक रैली जिसमें बच्चों को सीता राम एवं हनुमान के रूप में  राम धुन के साथ जिसमें झांझ मंजीरे बजाते हुए झूलेलाल मंदिर विकासनगर से पैदल राम धुन यात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन भागेश्वर महादेव आश्रम पर राम जी की महा आरती के साथ किया जाएगा समापन पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा सभी धर्म प्रेमी राम धुन में एवं महा आरती में अपने बच्चों को सम्मिलित कर सनातन से जुड़े रैली में छोटे बड़े सभी आमंत्रित हैं। कार्यक्रम का समापन महाआरती प्रसादी से होगा।

श्री कैलामाता मंदिर पर विशाल भण्डारा आज 
नीमच। इस वर्ष भी भूतेश्वर मंदिर रोड स्थित श्री  कैलामाता  मंदिर पर विशाल भण्डारा आज दिनांक २९ मार्च २०२३, बुधवार को दोपहर १२ बजे से सायं ४.०० बजे तक होगा। सभी भक्तों के मतानुसार हर वर्ष चैत्र नवरात्रि में माता का भण्डारा प्रसादी कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण धर्मलाभ लेते हैं। श्री  कैलामाता   मंदिर पर स्थानीय भक्तों के अलावा दूर-दूर से भक्तजन अपनी समस्याओं के समाधान, बीमारी के इलाज हेतु आते हैं। कार्यक्रम सभी भक्तों के सहयोग से होता है। समस्त भक्तजन उपस्थित होकर धर्मलाभ लेवें।

श्री महावीर जन्म कल्याणक 4 अप्रेल को मनाया जावेगा
नागदा। केन्द्र सरकार ने श्री महावीर जन्म कल्याणक 4 अप्रैल को अवकाश घोषित किया हुआ है । जिस पर पहले राजस्थान सरकार ने 4 अप्रैल की जगह 3 अप्रैल का अवकाश घोषित किया, अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी 3 अप्रैल को अवकाश की घोषणा कर दी, जिस पर संपूर्ण देश के श्वेतांबर जैन समाज में असमंजस की स्थिति बनी हुई है । केन्द्र सरकार के निर्णय को बदलने के पूर्व मध्यप्रदेश सरकार ने जैन समाज के सभी घटकों को विश्वास में लेकर निर्णय करना चाहिए था व केन्द्र सरकार के निर्णय को बदलना उचित नहीं है । यह समाज में मतभेद को बढ़ाने का कार्य करेगा । जारी प्रेस विज्ञप्ति में ब्रजेश बोहरा ने बताया कि श्री महावीर जन्म कल्याणक 4 अप्रैल  2023 को ही मनाया जावेगा । इस सम्बन्ध में कई पूज्य गच्छनायक एवं आचार्य भगवंतों से विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया है । अतः राष्ट्रीय स्त्तर पर हम रह आव्हान करते है कि सामाजिक एकता को बरकरार रखते हुए परमात्मा का जन्मकल्याणक 4 अप्रेल को धूमधाम से मनायें ।जैन समाज को अवकाश का मोह त्याग कर प्रभु आज्ञा को शिरोधार्य करना चाहिए,  सामाजिक समरसता ज्यादा महत्वपूर्ण है, श्री जैन श्वेताम्बर समाज  एकजुट होकर महावीर जन्मोत्सव का आनंद लेवें । राज्य सरकारों को केन्द्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश में अनावश्यक फेरबदल नहीं करना चाहिए, इससे अच्छा संदेश नहीं जाता है ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE