नीमच। जिला नीमच में कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए धारा 144 प्रभावशील है। नीमच पुलिस द्वारा ैवबपंस डमकपं जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विट आदि पर लगातार अपनी पैनी नजर रखी जा रही है, यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की उत्तेजना युक्त, भ्रामक अथवा असत्य जानकारी पोस्ट करता है या पोस्ट को अग्रेषित / शेयर करता है तो संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी। किसी भी प्रकार की सूचना एवं समाचार की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि किए बिना विश्वास ना करें, अफवाह ना फैलाएं और ना ही उस पर ध्यान देवें । व्हाट्सएप ग्रुप के सभी एडमिन से भी अपेक्षा की जाती है कि वह अपने ग्रुप में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने संबंधी पोस्ट / मैसेज ना होने देवें । यदि किसी व्यक्ति विशेष द्वारा उक्त कृत्य किया जाता है तो जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार भ्रामक जानकारी फैलाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल 07423-228000, 7049101042 अथवा 100 नंबर पर