BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 12:24 pm
BIG NEWS: पिता की हत्या के बाद इंदौर में बेटे की मौत, प्रशासन ने ढहाया था आरोपियों का घर, पुलिस की निगरानी में भेजा युवक का शव, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। देपालपुर में आदिवासी दलित मायाराम की डंडों से पीटकर दबंगों ने हत्या कर दी थी। इस हमले में मायाराम के दो बेटे मेहरबान ओर अन्य घायल हो गए थे। आदिवासी समाज ने जमकर विरोध किया तब प्रशासन और पुलिस ने दबंगों को गिरफ्तार करने के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलवा दिए थे। जिसमें करीब 10 दिनों तक उपचार के बाद मंगलवार रात मेहरबान ने भी दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि मामला पट्टे की जमीन का है। जिस पर एक महीने पहले ही जिला प्रशासन ने दलित बागरी परिवार को कब्जा दिलवाया था। जब यह परिवार कब्जे के लिए पहुंचा तो आरोपी बाबूसिंह, पवनसिंह ने इतना मारा कि इलाज के दौरान 60 वर्षीय मायाराम बागरी की मौत हो गई थी। दबंगों ने मायाराम के दोनों बेटों सहित 9 लोगों को घायल कर दिया, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। प्रशासन ने 4 लाख रुपए की सहायता मृतक के परिजन को दी है। घायलों को 25-25 हजार रुपए दिए हैं। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।


आदिवासी की हत्या के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे थे। यहां दलित समाज के नेता मनोज परमार और बागरी समाज के जिलाअध्यक्ष नरेन्द्र बागरी ने प्रदर्शन भी किया था। प्रशासन ने इस मामले में बाबूसिंह, पवनसिंह, तूफान, गोकुल, नागूसिंह, जितेंद्र, गनीबाई, रेखाबाई, नन्नीबाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। वही आरोपियों का मकान भी गिरा दिया था।


प्रशासन ने अल सुबह कराया पोस्टमॉर्टम मेहरबान की निजी अस्पताल में मौत की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही सुबह साढे आठ बजे ही पोस्टमॉर्टम करवा दिया। पुलिस की निगरानी में शव को देपालपुर के काकवां गांव के लिए रवाना किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE