BREAKING NEWS
KHABAR : लू से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेयजल समस्‍या के समाधान के लिए 112.. <<     BIG NEWS : स्टैट तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सीईओ को सौंपा.. <<     MANDI BHAV : आवक कम होने की वजह से चना के दामों में रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मिलावट से मुक्ति अभियान खाद्य विभाग की.. <<     KHABAR : जिले के समस्त पूर्व सैनिक, विधवाओं एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परेड ग्राउंड पर समर कैंप का शुभारंभ, पुलिस.. <<     KHABAR : पुरूत्थान सामान्य नागरिक पंजीयन प्रणाली.. <<     NEWS : दुग्ध उत्पादकों में गुणवत्ता रखने एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी के मौसम में फरिस्ता बने अयूब.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने के लिए स्थापित कॉल सेण्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश.. <<     KHABAR : जुम्बा व एरोबिक्स म्यूजिक पर झूमे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 7:31 pm
KHABAR : राजेन्द्र नगर का पीड़ित और प्राइवेट अस्पताल, जब सामने आई किडनी की परेशानी तो घबराया, फिर जैसे ही मिला आयुष्मान का साथ तो..., पढे खबर

Share On:-

उज्जैन। राजेन्द्र नगर उज्जैन निवासी राजेन्द्र नायक उम्र 58 वर्ष अक्सर बीमार रहते थे, वह कमजोर होते जा रहे थे, जिस कारण उनको दिनचर्या के कार्य करने मे भी परेशानी आ रही थी। स्वास्थ्य मंे लगातार गिरावट के कारण उनके परिजन राजेन्द्र नायक को प्रायवेट अस्पताल ले गये जहां पर चिकित्सक द्वारा राजेन्द्र नायक की जांच करवाई जिसमें पाया कि राजेन्द्र नायक की किडनी में खराबी आ गई है। तुरन्त ही उन्हें डायलेसिस की आवश्यकता बताई गई। राजेन्द्र द्वारा प्रायवेट अस्पताल में डायलेसिस करवाया गया। जब सप्ताह मे दो बार डायलेसिस की आवश्यकता पड़ने लगी और उसका खर्च 3000 से 4000 हजार प्रति सप्ताह आने लगा जिस कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने लगी। 

बड़ी ही आशा के साथ राजेन्द्र के परिजन उनको लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ.मधुसूदन राजावत द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उनको बताया गया कि वे जिला चिकित्सालय मे ही स्थापित आयुष्मान कक्ष पर संपर्क करें। चूंकि वे गरीबी रेखा की नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की श्रेणी में आते हैं, उन्हें निःशुल्क उपचार प्राप्त हो जायेगा। इसके बाद राजेन्द्र नायक का पंजीयन आयुष्मान योजना अन्तर्गत किया गया। आयुष्मान योजना अन्तर्गत राजेन्द्र नायक का सप्ताह मे दो बार निःशुल्क डायलेसिस जिला चिकित्सालय उज्जैन की डायलेसिस युनिट मे किया जा रहा है अब उनके परिवार को पहले से काफी राहत है कि सप्ताह मे दो दिन डायलेसिस का खर्च आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया जा रहा है। डायलेसिस के कारण अब राजेन्द्र नायक पहले से अच्छा महसूस कर रहे है एवं उनके परिवार वाले भी राजेन्द्र नायक के स्वास्थ्य मे सुधार से संतुष्ट है, निकट भविष्य मे राजेन्द्र नायक के बेहतर स्वास्थ्य लाभ होने की आशा है। राजेन्द्र नायक के परिवार वाले इस योजना का लाभ मिलने से बेहद खुश है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE