BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 7:34 pm
OMG : मँहगाई की सीढ़ी पर सोना प्रथम पायदान पर, आम व्यक्ति की सोच से भी हुआ गायब, इतनी तेज़ी की अब गरीबों के लिए गोल्ड खरीदना होगा सपने जैसा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खास खबर

Share On:-

नीमच। सोने का भाव पहली बार 62000 को पार कर गया है। यह आज तक के इतिहास का सर्वाधिक मूल्य है। नीमच के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल के बाद तुलनात्मक रूप से मंदी छाई हुई है। सर्राफा बाजार के व्यापारियों का मानना है कि सोने के भाव में आने वाले समय में और तेजी आएगी। संभावना बताई जा रही है कि भाव आने वाले कुछ ही दिनों में 65000 को पार कर नए मुकाम पर पहुंच जाएगा। 

सोने का मूल्य कोरोना के शुरुआती दिनों में 32000 के आसपास था। पिछले 3 माह की बात करें तो कीमतों में 25 प्रतिशत के करीब की बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि भारत सहित वैश्विकस्तर पर जो आर्थिक मंदी छाई है वह भी एक बड़ा कारण है। मार्केट में कैश फ्लो भी काफी कम है। अमेरिका और अन्य विकसित या विकासशील देशों में बड़ी बैंकों के बंद हो जाने या फिर बंद होने के कगार पर पहुंच जाने से भी सोने की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। 

व्यापारियों का यह भी मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सटोरियों की सक्रियता और उनके द्वारा अपना गेम जारी रखे जाने के कारण भी सोने की कीमतें खूब बढ़ी है। जबकि कुछ व्यापारियों का कहना है कि सट्टा बाजार से बहुत फर्क नहीं पड़ता। फिलहाल बाजार में मंदी है।आखातीज का सीजन भी प्रभावित हो गया है। लोग सोना खरीदने से कतरा रहे।  
व्यापारियों की यह भी मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा लागु कस्टम ड्यूटी जो कि 12.5 प्रतिशत है को कम करके 5 प्रतिशत किया जाए। जिससे भी सोने के दामों में गिरावट आएगी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE