BREAKING NEWS
NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 7:21 pm
KHABAR : एफएसएसएआई पोर्टल पर मिली शिकायत पर कार्रवाई, श्री बाबा रामदेव दूध डेयरी खोर से लिए 9 नमूने, अधिकारियों ने यहां भी दी दस्तक, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। एफएसएसएआई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नीमच ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश और अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में टीम ने खोर स्थित श्री बाबा रामदेव दूध डेयरी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थों के कुल 9 नमूने लिए गए। इनमें पानी पतासे का पानी, मोतीचूर के लड्डू, मावा लड्डू, केसर बर्फी, चॉकलेट बर्फी, मूंगफली तेल, मिर्ची पाउडर, धनिया खड़ा और अजवाइन शामिल हैं।

इसी क्रम में टीम ने नीमच सब्जी मंडी स्थित सेठिया किराना स्टोर का भी औचक निरीक्षण किया। यहां से उमंग दानेदार शुद्ध घी और हेरिटेज दानेदार देसी घी के दो नमूने जांच हेतु लिए गए।

सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बताया कि इस तरह के निरीक्षण और जांच अभियान सतत जारी रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE