BREAKING NEWS
NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 5:41 pm
KHABAR : राज्यपाल ने सिकलसेल मरीजों और दिव्यांगों को बांटे उपकरण, महाआरोग्य शिविर में शामिल होने के बाद आदिवासी महिला के घर किया दोपहर का भोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। जिले के बैहर स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल में महा आरोग्य शिविर लगाया गया। इसमें शामिल होने पहुंचे राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने बिरवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी इमला बाई मरकाम के घर पारंपरिक आदिवासी भोजन किया।


राज्यपाल ने इमला बाई के घर कोदो का भात, कुटकी की खीर, चेच भांजी, चिरोटा भाजी, करील की सब्जी, भोंडो पीहरी की सब्जी और बाजरे की रोटी खाई। इस दौरान उनके साथ जनजातीय कार्यमंत्री डॉ. कुंवर शाह, सांसद भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे समेत कई स्थानीय नेता और अधिकारी मौजूद थे।


उज्ज्वला, ड्रोन दीदी और आयुष्मान योजना की सराहना
राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने मोदी सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं जैसे उज्ज्वला, ड्रोन दीदी और आयुष्मान योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सिकल सेल के मरीजों को प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांगों और बुजुर्गों को सहायक उपकरण भी वितरित किए।


महा आरोग्य शिविर में डॉक्टरों ने लोगों की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं दीं। राज्यपाल का यह दौरा न सिर्फ सरकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभाव को देखने के लिए था, बल्कि इससे आदिवासी संस्कृति और परंपरा को भी सम्मान मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE