BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 4:56 pm
KHABAR : आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस का अभियान, वसूला इतने हजार का शमन शुल्क, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस का अभियान तेज कर दिया गया है। नवागत यातायात प्रभारी टीआई अमित सारस्वत के नेतृत्व में बुधवार को आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 12 ऑटो रिक्शों पर कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, काले शीशे व अन्य नियम उल्लंघन के मामलों में 30,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यात्री बसों की जांच में गुर्जर बस (एमपी 44 पीओ 7650) को नियम विरुद्ध पाए जाने पर जब्त कर 10 हजार रुपये का चालान किया गया। आज की कार्रवाई में कुल 52,700 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

टीआई सारस्वत ने आमजन से अपील की कि वाहन के सभी वैध दस्तावेज रखें, बीमा अनिवार्य कराएं और वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें। दुकानदारों से भी सड़कों पर सामान न रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इसलिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE