BREAKING NEWS
NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 6:54 pm
BIG NEWS : महाकाल के शिवलिंग से अचानक टूटकर गिरा भांग का मुखोटा, ज्योतिषाचार्य बोले- अप्राकृतिक घटना का संकेत, धर्म के ज्ञाता ने कही चौंका देने वाली बात, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दो दिन पहले 18 अगस्त सोमवार को एक अनोखी घटना घटित हुई। जहां रोजाना की तरह रात्रि 8 बजे शिवलिंग पर श्रृंगार किया जा रहा था। शिवलिंग पर भांग से भगवान शिव का मुखोटा बनाया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में भांग लगाई गई। इसके तत्काल बाद आरती शुरू ही होने ही वाली थी कि भांग का श्रृंगार टूटकर नीचे गिर गया। यहां शिव के मुखौटे से नाक, होंठ और एक आंख टूट कर नीचे गिर गई। कुछ ही क्षण में मंदिर के गर्भगृह में मौजूद पुजारी ने तत्काल फिर से मुखौटा बनाया और आरती की। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


इस घटना के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति और मंदिर के पुजारियों पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना को लेकर ज्योतिष आचार्य और धर्म के ज्ञाता भी अपना अलग-अलग मत दे रहे हैं। नियमों की बात करें तो वर्ष 2020 में महाकाल शिवलिंग क्षरण रोकने की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर समिति को निर्देश दिए थे कि शिवलिंग पर तय मात्रा में पंचामृत चढ़ाया जाए। इसके अलावा भांग व अन्य सामग्रियों के लिए भी निर्देशित किया था। बावजूद इसके वर्तमान समय में निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। शिवलिंग पर तय मात्रा से अधिक भांग लगाई जा रही है यही कारण है कि मुखौटा टूटकर गिर गया।


प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने कही ये बात
इस घटना को लेकर देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमर त्रिवेदी का कहना है कि यह एक अप्राकृतिक घटना का संकेत है। इस घटना के पीछे दो अलग-अलग मत है। देवता जिस भी सामग्री को पसंद करते हैं उसे वह स्वीकार करते हैं और यदि किसी सामग्री में त्रुटि या श्रद्धा ना हो या अच्छी मानसिकता से ना बनाई गई हो या उसमें धर्म का प्रभाव ना हो तो वे सामग्री को त्याग देते हैं।


आप्राकृतिक घटना के भी संकेत
ज्योतिषाचार्य के अनुसार वैज्ञानिकता की बात करें तो पत्थरों की अपनी आद्रता होती है। पत्थरों में आंतरिक आद्रता और आंतरिक उष्णता रहती है। जब बाहरी आद्रता व उष्णता वाली भांग पत्थर पर लगाई जाती है तो कभी कभी उसके गिरने की संभावना बनती है। यहां एक प्रकार से ऋतु परिवर्तन के संकेत है। भविष्य में बाढ़ व जल की स्थिति दिखेगी और आप्राकृतिक घटना के भी संकेत है।


शिवलिंग पर भांग के श्रृंगार का किसी भी शास्त्र में उल्लेख नहीं
धर्म के ज्ञात, महर्षि पाणिनि वेद विद्या संस्थान के पूर्व कुलपति और पूर्व संभागायुक्त डॉ मोहन गुप्त ने इस घटना को लेकर कहा कि हिंदू धर्म में शिवलिंग पर भांग के श्रृंगार का किसी भी शास्त्र में कोई उल्लेख नहीं मिलता है। शुरू से इस बात का विरोध हुआ है। महाकाल के शिवलिंग पर भांग का श्रृंगार नहीं किया जाना चाहिए। शिव पुराण और लिंग पुराण में भी कहीं उल्लेख नहीं है। ऐसी कोई भी परंपरा नहीं रही है। भांग के श्रृंगार से शिवलिंग का क्षरण होता है। कई घंटे तक भांग का शिवलिंग पर लगे रहना क्षरण पैदा करता है।


शास्त्र का आधार पंडित पुजारी नहीं मान रहे हैं। अब श्रृंगार अपने आप गिर गया है यह संकेत है कि खुद महाकाल इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। भांग का श्रृंगार उचित नहीं है इसे बंद किया जाना चाहिए। अब प्रशासन और पंडित पुजारी को सोचना चाहिए। यह उचित नहीं है। इस घटना को लेकर महाकाल मंदिर के पंडे पुजारी और मंदिर समिति के जिम्मेदार कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE