BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 10:27 am
NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने देश की एकता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ के सिद्धांत को लेकर चलाए गए उनके आंदोलन ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके सपनों के अनुरूप सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है।

जिला प्रभारी विमल अग्रवाल ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, श्रवण सिंह राव, सागर सोनी, गौरव त्यागी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE